भाजपा की असली ताकत सत्ता नहीं, संघर्षशील कार्यकर्ता हैं : रघुवीर सिंह बिष्ट

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 53 Second

बदरीनाथ विधानसभा में गांव-गांव पहुंचकर पुराने और संस्थापक कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात, साझा कर रहे संगठन के संघर्षों की यादें

गोपेश्वर। भाजपा की असली ताकत सत्ता और पद नहीं, बल्कि वे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संगठन की नींव रखकर उसे मजबूत बनाया। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चमोली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रुद्रप्रयाग जिले के सहप्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे संपर्क अभियान के दौरान कही।

रघुवीर सिंह बिष्ट इन दिनों जोशीमठ सहित बदरीनाथ विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंचकर भाजपा के संस्थापक सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके घरों पर मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह उनके पारिवारिक एवं सामाजिक हालचाल जानने के साथ संगठन के शुरुआती दौर के संघर्षों और पुरानी यादों को भी साझा कर रहे हैं।

बिष्ट ने कहा कि वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना के समय राजनीतिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं। कांग्रेस के व्यापक प्रभाव के बीच भाजपा की विचारधारा से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं का उपहास उड़ाया जाता था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों के बावजूद गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे हजारों कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या और समर्पण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है।

बिष्ट ने कहा कि नई पीढ़ी को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्षों से सीख लेनी चाहिए। संगठन केवल चुनाव और सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि विचारधारा, सेवा और समर्पण की यात्रा है। पुराने कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय याद करने के बजाय उनके सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जब संगठन के शुरुआती दिनों की चर्चा होती है तो कई कार्यकर्ता भावुक हो जाते हैं। उनके अनुभव बताते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी किस तरह निष्ठा के साथ संगठन को खड़ा किया गया।

बिष्ट ने कहा कि पद और सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन संगठन के प्रति निष्ठा और विचारधारा के प्रति समर्पण स्थायी रहता है। पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी, ताकत और आत्मा हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमित शाह की जनसभा और धनतेरस को लेकर देहरादून का ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

6 नवंबर को परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में अलंकरण परेड के चलते बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, बाजारों के लिए भी निर्धारित की गईं पार्किंग देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा, पुलिस लाइन में अलंकरण परेड और […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!