जनगणना-2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना का मिलेगा मौका, 4 जनवरी 2027 तक चलेगा घर-घर जनगणना का कार्य

देहरादून। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में स्व-गणना और घर-घर जाकर जनगणना करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक स्व-गणना कर सकेंगे। वहीं, 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर परिवारों से निर्धारित जानकारी एकत्र करेंगे।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के सफल संचालन के लिए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्व-गणना के प्रति प्रोत्साहित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए आमजन से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सहयोग करने की अपील की है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 साल बाद 13 नवंबर से गंगोलगांव में गूंजेगा पांडव लीला का जयघोष, प्रवासी ग्रामीण भी लौटने लगे गांव

गोपेश्वर। जिला मुख्यालय गोपेश्वर से सटे गंगोलगांव में दस साल के लंबे अंतराल के बाद 13 नवंबर से पारंपरिक पांडव लीला का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की मंगलकामना के लिए आयोजित होने वाली इस धार्मिक लीला को लेकर ग्रामीणों में खासा […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!