रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से फाटा आ रहा था। इसमें महाराष्ट्र के तीर्थयात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई है।
एनडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। सुबह से ही केदारनाथ क्षेत्र में कोहरा लगा था। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह भी खराब मौसम बताया जा रहा है। रुद्रप्रयाग जिला सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक बच्चा भी सवार थे।बताया गया कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।
ये लोग थे हेलीकॉप्टर में सवार:
1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र
2. काशी (2 वर्ष) – महाराष्ट्र
3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात
4. विक्रम सिंह(बीकेटीसी, केदारनाथ) – उत्तराखंड
5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)