मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

गोपेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 8 जून 2026 से जनपद के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित करने का कार्य शुरू किया गया है। जनपद के 592 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर यह कार्य कर रहे हैं। बीएलओ 7 जुलाई 2026 तक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने के साथ-साथ उनका संग्रहण भी करेंगे।

 

बैठक में जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही अभियान के अंतर्गत सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) से भी अपेक्षित सहयोग करने का आग्रह किया गया।

 

बैठक में नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी एवं प्रमोद बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश नेगी, कुंवर सिंह भंडारी, जी.डी. हिन्दवाल, बद्रीनाथ विधानसभा के बीएलए-1 मदन लोहानी, सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गिरीश आर्य, नगर पार्षद उमेश सती, अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप लाल, मंडलम अध्यक्ष गोवर्धन टम्टा, पूर्व पार्षद मनमोहन ओली, जयपाल कोहली, बलवंत सिंह राणा तथा धर्म सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाजपुर विधानसभा में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

बाजपुर। बाजपुर विधानसभा में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।   बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!