बिरही में अलकनंदा किनारे डंपिंग जोन पर ग्रामीणों का विरोध, पर्यावरणीय खतरे को लेकर जताई चिंता

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के समीप अलकनंदा नदी के किनारे बनाए गए अस्थायी डंपिंग जोन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करते हुए नदी तट के समीप कूड़ा डंप करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनकेजी कंपनी के समीप विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित कूड़ा-कचरा जमा किया जा रहा है। तेज हवाओं के चलते प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री सीधे अलकनंदा नदी में पहुंच रही है, जिससे नदी के जल प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है।

ग्राम पंचायत गाड़ी की प्रधान मंदोधरी देवी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि डंपिंग जोन स्थापित करने से पहले ग्राम पंचायत से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र  नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम पर्यावरणीय मानकों और लागू नियमों के विपरीत है।

स्थानीय लोगों के अनुसार डंपिंग स्थल से दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मानसून के दौरान कचरा बहकर सीधे नदी में पहुंच सकता है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप कर डंपिंग जोन को हटाने तथा जमा कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बदरीनाथ, केदारनाथ और नरसिंह मंदिर में विशेष पूजा

चमोली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित जनसेवा के 4399 दिन पूरे होने पर मंगलवार को बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और ज्योतिर्मठ स्थित नरसिंह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और हवन अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। बदरी-केदार मंदिर […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!