Read Time:2 Minute, 42 Second
बलूनी बोले,मिल रहा संपूर्ण क्षेत्र में जनता का अपार समर्थन
चमोली।पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने चमोली जनपद पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।भाजपा के गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी बलूनी आजकल अपने चुनावी भ्रमण कार्यक्रम के तहत पूरे चमोली संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के आधार पर जनता भाजपा को इस समय 70% से अधिक मत देने का मन बनाया है।सभी भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर केंद्रीय एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों का बखान कर अधिक से अधिक मत भाजपा के पक्ष में देने का आग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का प्रयास मात्र कर रही है जबकि जनता के अपार जन समर्थन से यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस इस समय पूरे देश में हासिये पर चली जाएगी।गढ़वाल लोकसभा के सभी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों से मैं भली-भांति परिचित हूं और इन परिस्थितियों के अनुकूल विकास कार्यों को करने का पूरा प्रयास करूंगा, यहां पर्यटन एवं तीर्थाटन के माध्यम से रोजगार की अनेकों संभावनाएं है, जिन्हें प्रयास पूर्वक आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैंखुरी,कर्ण प्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बद्रीनाथ विधानसभा संयोजक गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक थराली श्रीमती मुन्नी देवी शाह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल,बद्री केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पवार लोग मौजूद थे।