गौचर। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर के शिवगंगा पैलेस में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाल ही में नियुक्त हुए नगर अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत रहा। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से जिले में संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 9 मई को प्रस्तावित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का ‘कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन’ रहा। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को ले जाने का आह्वान किया।
इस संगठनात्मक बैठक में जिले के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की, जिनमें सुरेश कुमार डिमरी जिलाध्यक्ष, लखपत बुटोला विधायक, बद्रीनाथ,डॉ. जीतराम पूर्व विधायक,मुकेश नेगी व वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व जिलाध्यक्ष,हरिकृष्ण भट्ट प्रदेश महामंत्री,देवेश्वरी शाह नगरपालिका अध्यक्ष,पृथ्वी सिंह रौतेला अध्यक्ष नगर पंचायत नंदप्रयाग, संदीप नेगी, पीसीसी सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, विधानसभा और सभी नवनियुक्त ब्लॉक व नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनौतियों का सामना करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।


