Read Time:1 Minute, 22 Second                
            मुख्यमंत्री  द्वारा महिला पुलिस जवानों की सराहना व उत्साहवर्धन हेतु 1100  नगद इनाम दिया
चमोली।ऐतिहासिक गौचर हैली पैड में पुलिस महिला जवानों ने पहली बार  मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी
मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गौचर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे जिलाधिकारी चमोली  हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव  जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

सेरिमोनियल ड्रेस से सजी चमोली पुलिस की महिला पुलिस कर्मियों की लाजवाब सलामी ने जनपद चमोली आगमन पर मुख्यमंत्री  का अभिवादन किया। सलामी गार्द के टर्नआउट, शस्त्र कवायद व राइफल की थाप से प्रभावित होकर  मुख्यमंत्री  द्वारा महिला जवानों की सराहना व उत्साहवर्धन हेतु 1100  नगद इनाम दिया
		
	            
            

	