किमाणा गांव में भारी भूस्खलन, कई घरों में घुसा मलबा, ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों में ली शरण

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second

 

ज्योतिर्मठ। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच विकासखंड ज्योतिर्मठ के किमाणा गांव में मंगलवार को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गांव में आ गए, जिससे कई घरों में मलबा घुस गया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

भूस्खलन की चपेट में आने से गांव के मंदिर की भोग मंडी और सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। लगातार खतरा बना रहने के कारण कई परिवारों ने अपने घर खाली कर विद्यालय और अन्य सुरक्षित स्थानों में शरण ले ली है।

ग्रामीण कमलेश चौधरी का कहना है कि पहाड़ी से अब भी मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। इससे पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पूरी रात दहशत के बीच गुजारी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम ब्यारा के थौली तोक में भूस्खलन से कई मकानों पर खतरा, प्रभावितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन

चमोली। लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते ग्राम पंचायत ब्यारा के थौली तोक में भूस्खलन होने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन के कारण राकेश सिंह, वीर सिंह, जितार सिंह, मदन सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के मकानों पर संकट मंडरा रहा है। […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!