यूसीसी को लेकर गोपेश्वर में भाजपाइयों में खुशी की लहर, बांटी मिठाई

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 27 Second

चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड पर नगर मंडल गोपेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समान नागरिक संहिता अधिनियम को उत्तराखंड विधानसभा में पारित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं उत्तराखंड विधानसभा का आतिशबाज़ी एवं मिष्ठान वितरण कर आभार व्यक्त किया।बताते चलें की वर्तमान विधानसभा सत्र में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए भारतवर्ष के सभी राज्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए समान नागरिक संहिता को उत्तराखंड विधानसभा के पटल पर रखा व दो दिनों के पश्चात विधेयक को पारित किया

गया। विधेयक को पारित करने पर उत्तराखंड में  सर्व समाज के युवाओं,महिलाओं, व्यापारियों, किसानों में उत्साह  चारों ओर दिखाई दे रहा है। इस खुशी में गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं विधानसभा उत्तराखंड का आभार कार्यक्रम कर मिष्ठान वितरण किया गया।  इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष  महेंद्र सिंह राणा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल महामंत्री उमेश भट्ट महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष  शशि सेमवाल  लक्ष्मी बिष्ट अमित सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत भूतपूर्व सैनिक  दर्शन सिंह बिष्ट संजय सिंह  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी हिंसा अपडेट: हिंसा में 6 लोगो की मौत, 45 पुलिसकर्मी सहित 139 घायल

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कल  हुए उपद्रव में 6 लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने दूरभाष पर बताया इस पूरे उपद्रव के दौरान 6 लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों […]

Subscribe US Now

Share