छत पर चढ़कर लड़की को पीटा, बेटी को बचाने पहुंचे पिता की सीढ़ियों से गिरकर मौत

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 4 Second
मंगलवार आधी रात हुई वारदात लड़की के सिर पर लगे 12 टांके, आरोपी मौके से हो गए फरार
हल्द्वानी। काठगोदाम दमुवादूंगा क्षेत्र स्थित नशे में धुत दो युवकों आधी रात एक घर की छत पर चढ़े और एक काठगोदाम में लगभग आधी रात हुई वारदात  लड़‌की को बुरी तरह पीट दिया। जबकि लहूलुहान बेटी को बचाने दौड़े पिता को भी नशे में धुत युवकों ने दुरी तरह पीट डाला। इस दौरान युवकों से बचकर भाग रहे पिता छत की सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जानकारी के अनुसार मूलरूप से देवर पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय गोधन पुत्र गुलाब राव पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था और दमुवादूंगा में पत्नी सोनी, 16 वर्षीय बेटी काजल और 14 वर्षीय मोहिनी के साथ रहते था। मृतक गोश्चन की पत्नी सोनी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटी काजल छत पर अपने होने वाले पति से बात कर रही थी।
तभी चौफुला में रहने वाले दो युवक नशे की हालत में गली से गुजरे। काजल को देख वह पड़ोसी को छत से गोधन की छत तक पहुंच गए। तभी गोधन भी छत पर पहुंच गया और इसका विरोध किया तो आरोपियों ने छत पर पड़ी लकड़ी से गोधन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई काजल को भी नशेड़ी युवकों हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इधर, हमलावर युवकों से बचकर भाग रहे गोधन का पैर फिसल गया और वह छत में सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जहा अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से गोधन को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजन मृतक के शव को अपने गांव पीलीभीत ले गए है। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के सभी मंत्री, विधायक जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की पैरवी में संयम व अनुशासन बरते _महेंद्र भट्ट

देहरादून। वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर धरना देकर सरकार व भाजपा को असहज करने वाले भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने मंगलवार के घटनाक्रम को लेकर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रीय समस्याओं […]

You May Like

Subscribe US Now

Share