0
0
Read Time:1 Minute, 18 Second
गोपेश्वर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर जिला काग्रेस कमेटी ने गोपेश्वर में राजीव गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया।
कांग्रेस कार्यालय गोपेश्वर में जनपद भर से पहुचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की चित्र पर माल्यर्पण कर याद किया।
जिला महिला अध्यक्ष कांग्रेस ऊषा रावत ने कहा कि आज समाज मे महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं देश के सबसे उच्च पदों पर महिलाएं देश हित के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नगर पालिका गोपेश्वर उषा फर्स्वाण, लीला रावत, बीना देवी, धर्मा देवी, महेशी देवी पुर्व प्रमुख दशोली, विनीता देवी पूर्व प्रधान किलोडी, अनिता नेगी, गीता डिमरी ग्राम प्रधान देवलधार, पूनम रावत,इस दौरान पूनम, प्रीति देवी आदि मौजूद रहे।