निजमुला-बिरही मोटर मार्ग  भारी बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second
चमोली। निजमुला-बिरही मोटर मार्ग   पर भारी बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से निजमुला घाटी के 12 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत प्रमुख बाजारों से संपर्क कट गया है। मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने के साथ ही आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।
सड़क बंद होने से खाद्यान्न और जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग बंद होने के कारण मरीजों और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गया है।
 सामाजिक कार्यकर्ता भरत राणा का कहना है कि बरसात के दौरान मार्ग पर लगातार भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो रहा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से बोल्डर हटाने का काम शुरू किया गया है।  ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कल गुरुवार दिन सड़क मार्ग खोल दिया जाएगा,भारी बोल्डर होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगाई और श्रम विभाग में धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

  चमोली। बढ़ती महंगाई, चीनी के बढ़ते दाम और श्रम विभाग में श्रमिकों को सामान वितरण में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दशोली ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली बस स्टैंड तिराहे पर केंद्र और राज्य सरकार […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!