काली चट्टान के स्थायी उपचार की मांग, सप्तकुंड संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू नहीं हुआ तो 13 जुलाई से जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन 

चमोली। निजमुला क्षेत्र की काली चट्टान की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सोमवार को सप्तकुंड संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मौके पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो 13 जुलाई से जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी ने कहा कि काली चट्टान केवल निजमुला क्षेत्र की समस्या नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। करीब एक माह पूर्व जिलाधिकारी ने स्वयं मौके का निरीक्षण भी किया था, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने काली चट्टान स्थल पर मशीन और विभागीय कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए थे, लेकिन वर्तमान में मौके पर न तो कोई मशीन है और न ही कोई कर्मचारी तैनात है। इससे क्षेत्र के लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

समिति ने प्रशासन से काली चट्टान के उपचार के लिए शीघ्र प्रभावी कार्यवाही शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी, दिनेश सिंह, भगत सिंह,मकर सिंह, बृजलाल सहित सप्तकुंड संघर्ष समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पगनों गांव के आपदा प्रभावितों के विस्थापन और मुआवजे की मांग, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने डीएम से की मुलाकात

चमोली। ज्योतिर्मठ विकासखंड के पगनों गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन तथा काश्तकारी भूमि के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!