पर्यटन से पहले तीर्थाटन की मर्यादा का हो पालन: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

बद्रीनाथ: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं दी हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उन्होंने इसे आध्यात्मिक चेतना का महापर्व बताया।

शंकराचार्य जी ने कहा कि चारधाम यात्रा का आगाज़ होना हर सनातनी के लिए हर्ष का विषय है। गुरुवार को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही अब देवताओं के स्थान पर मानवों द्वारा भगवान बद्री विशाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने इस अवसर को भक्ति और श्रद्धा के मिलन का प्रतीक बताया।

 

उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में महाराज श्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में तीर्थाटन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।  लेकिन इस दौरान पर्यटन क्षेत्र की भी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। हालांकि यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि देवभूमि आने वाले पर्यटक धार्मिक मर्यादाओं और परंपराओं का पूर्णतः पालन करें।

 

उन्होंने कहा कि यदि हमें अपनी सनातनी संस्कृति को सुरक्षित रखना है, तो अध्यात्म पर विशेष बल देना होगा और चेतावनी दी कि यदि अध्यात्म की अनदेखी की गई, तो हमारी गौरवशाली संस्कृति खतरे में पड़ सकती है।

साथ ही, उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहें।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व प्रसिद्ध बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ धाम के खुले कपाट

बदरीनाथ।विश्व प्रसिद्ध बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर मुख्य द्वार  खुलते ही पूरा परिसर ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कपाट खुलने […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!