आपदा में ढहा ग्रामीण का मकान, रेड क्रॉस ने पहुंचाई राहत सामग्री

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

चमोली। विकासखंड पोखरी के ग्राम जोरासी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक ग्रामीण का मकान क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। हादसे में मकान मालिक ने किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि उनका आवास पूरी तरह प्रभावित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरासी निवासी कुंदीलाल पुत्र छबीलाल का मकान आपदा के चलते ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

आपदा प्रभावित परिवार की मदद के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा चमोली भी आगे आई। रेड क्रॉस की ओर से परिवार को दो कंबल, एक तिरपाल तथा एक किचन सेट राहत सामग्री के रूप में उपलब्ध कराया गया। यह सामग्री रेड क्रॉस के स्वयंसेवक विक्रम सिंह एवं संदीप बर्तवाल द्वारा प्रभावित परिवार तक पहुंचाई गई।

रेड क्रॉस शाखा चमोली के सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि आपदा की प्रत्येक स्थिति में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिल सके।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किमाणा गांव में भारी भूस्खलन, कई घरों में घुसा मलबा, ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों में ली शरण

  ज्योतिर्मठ। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच विकासखंड ज्योतिर्मठ के किमाणा गांव में मंगलवार को पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गांव में आ गए, जिससे कई घरों में मलबा घुस गया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!