देहरादून। ऋषि कंडवाल उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) उत्तराखंड सरकार, आगामी अप्रैल माह में ‘प्रशिक्षण महाअभियान वर्गों’ के तहत विभिन्न मंडलों के प्रवास पर रहेंगे। उनके निजी सचिव ज्योति रावत द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यमंत्री 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक पौड़ी और चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विस्तृत प्रवास कार्यक्रम
राज्यमंत्री का अभियान 1 अप्रैल से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है:
1 अप्रैल: स्वर्ग आश्रम वर्ग एवं यमकेश्वर वर्ग में प्रतिभाग।
2 अप्रैल: जखिनीखाल एवं द्वारीखाल मंडल वर्गों में उपस्थिति।
4 अप्रैल: कोटद्वार एवं दुगड्डा मंडल के प्रशिक्षण वर्गों में संबोधन।
5 अप्रैल: सुबह: कर्णप्रयाग नगर।
शाम: कर्णप्रयाग ग्रामीण।
रात्रि विश्राम: लंगासू में प्रस्तावित।
6 अप्रैल: जोशीमठ नगर मंडल का प्रवास।
7 अप्रैल: जोशीमठ ग्रामीण मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ प्रवास का समापन।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
प्रशिक्षण महाअभियान के तहत होने वाले इन दौरों को आगामी सांगठनिक मजबूती के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यमंत्री के प्रवास के दौरान संबंधित मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। निजी सचिव ज्योति रावत के अनुसार, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


