गोपेश्वर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं शांति, लोकतंत्र और प्रगति के अग्रदूत स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
बुधवार ( को आयोजित इस सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने की। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।
“पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की जो मजबूत नींव रखी थी, आज उसी का परिणाम है कि हमारा देश लोकतंत्र और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।”
— सुरेश कुमार डिमरी, जिलाध्यक्ष
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी व महेंद्र नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जयवीर सिंह नेगी, और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

