चमोली। विकासखंड दशोली के अंतर्गत ग्राम सभा सैंजी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में सैंजी वार्ड की जिला पंचायत सदस्य कुमारी संतोषी, दुर्मी-पगना के क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण फर्स्वाण और कपिल खत्री उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि गजेंद्र रावत ने अपने संबोधन में विद्यालय के 50 वर्षों के गौरवशाली सफर की सराहना की। उन्होंने कहा प्राथमिक विद्यालय शिक्षा की नींव होते हैं। सैंजी विद्यालय ने पांच दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र के भविष्य को संवारने का कार्य किया है। हम सभी को मिलकर सरकारी स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयास करने चाहिए।

वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंडी लोक गीतों, झूमैलो और देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सदस्य कुमारी संतोषी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण फर्स्वाण ने भी विद्यालय की प्रगति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ओर अंत में विद्यालय के पूर्व छात्रों और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।मंच का संचालन पूर्व प्रधान सैंजी सुंदर फर्स्वाण ने किया
इस अवसर प्रधानाध्यापिका प्रीति बिष्ट,प्राथमिक विद्यालय सैंजी के अध्यक्ष देवेन्द्र फर्स्वाण,क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी,ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल मोली के प्रधान भगत फर्स्वाण, व्यारा के पूर्व प्रधान बृज लाल,महिला मंगलदल अध्यक्ष रूपादेवी, तुलसी देवी, पान सिंह बिष्ट,दुलप फर्स्वाण, सरपंच कर्ण सिंह नेगी हरेंद्र नेगी, हरेंद्र फर्स्वाण,विक्रम सिंह, जीतार सिंह राणा,अनिल फर्स्वाण,बीरेंद्र फर्स्वाण गणेश कठैत विनोद कठैत और भारी संख्या में अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे


