चमोली। नैनीताल प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चमोली मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने SSP नैनीताल और भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नैनीताल में घटित प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन नैनीताल की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम रहना चाहिए और किसी भी घटना में निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में आ रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नैनीताल प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

