रक्षाबंधन पर हिमवीरों को बांधा रक्षा सूत्र, एकल अभियान की बहनों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

ज्योर्तिमठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान की बहनों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बहनों ने सीमा की सुरक्षा में तैनात हिमवीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अतुल लाल शाह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, विश्वास, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। जब देशवासी अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाते हैं, उस समय आईटीबीपी के जवान विषम भौगोलिक परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों, बर्फीले क्षेत्रों और कड़ाके की ठंड में जवानों का अदम्य साहस और समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

एकल अभियान की बहनों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान केवल अपने परिवारों के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भाई हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने और देशहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। आईटीबीपी के जवानों ने भी एकल अभियान की बहनों द्वारा किए गए आत्मीय सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एकल अभियान गोपेश्वर अंचल प्रभारी अतुल शाह, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर चिरंजीव, इंस्पेक्टर मोहन सिंह, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर रमेश चंद डिमरी, इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, इंस्पेक्टर रमेश सिंह और इंस्पेक्टर दिलावर सहित आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

वहीं, एकल अभियान की संभाग महिला प्रमुख दया पांडा, गोपेश्वर अंचल प्रभारी रश्मि नेगी, अंचल गोपेश्वर की महिला सचिव नीरजा पंवार, अमीषा, अनूप सहित तपोवन संच की आचार्य बहनें भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!