देश में संघ मय होता दिख रहा समाजः सह संघ चालक खत्री

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

 

गोपेश्वर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोग 

गोपेश्वर। सकल हिंदू समाज की नगर कार्यकारणी के तत्वाधान में मंगलवार को गोपेश्वर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के चमोली विभाग के सह संघ चालक भजन सिंह खत्री ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन संघ या किसी पार्टी की ओर से आयोजित न होकर हिंदू समाज की ओर से आयोजित किया गया सम्मेलन है।

बस स्टेशन गोपेश्वर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज संघ मय होता दिख रहा है। कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश संगठित हिंदू समाज को और भी मजबूत करना है ताकि सभी लोग नई पीढ़ी को संदेश देकर उन्हें भी अपनी जड़ों से जुडे़ रहने के लिए प्रेरित करें। खत्री ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के चलते पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन आयोजनों में जिस प्रकार से हिंदू समाज जुड़ा है। उससे पूरा समाज ही संघ मय होता दिख रहा है। सम्मेलन के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातें साझा की। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही महिलाओं ने देशभक्ति पर आधार गीतों की प्रस्तुति देकर आयोजन को भव्य बना दिया। इस सब के बीच आयोजन समिति की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर पृथ्वी सिंह, हेमंत, स्वाति बड़वाल, बुद्धि सिंह असवाल, प्रेम बल्लभ भट्ट, सुशीला सेमवाल आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ढोल दमाऊं की थाप को भी लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रांत संघ चालक डा. राकेश भट्ट ने की। इस मौके पर सरिता तोपाल, हरि चेतनानंद सरस्वती महाराज, महात्मा उत्तम दास, महाराज, संघ के विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक मिथिलेश, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, शांति भट्ट, आयोजन के नगर संयोजक अनिल नेगी, जिला संयोजक अतुल शाह, जिला कारवाह विक्रम सिंह नेगी, चंद्रकला तिवारी, बासुदेव झिक्वाण, आयुष चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरभि चैरसिया तथा राकेश सती ने संयुक्त रूप से किया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलुड डूंग्रा-बरोसी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, ग्रामीण ढोल-दमाऊ संग सडकों पर उतरे

  चमोली।ज्योतिर्मठ विकासखंड के सलुड डूंग्रा, बरोसी, पगनो और मोल्टा गांवों के ग्रामीणों ने बदहाल सडक और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ  मंगलवार को जोशीमठ में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ढोल-दमाऊ की थाप के साथ सड़कों पर उतरे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत करोडों रुपये […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!