कर्णप्रयाग।जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन के द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तहत चौथे चरण के अंतर्गत पूज्य माता सुदीक्षा महाराज के दिशा निर्देशन में रविवार को कर्णप्रयाग संगम पर निरंकारी मिशन के सेवादल एवं साध संगत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया है, सफाई अभियान का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ एवं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह मिंगवाल द्वारा किया गया

उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रागड़ ने कहा जागरुक स्वयं सेवकों की एक स्वैच्छिक रूप से सामाजिक सरोकारों और लोक हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। समाज में सामाजिक सद्भावनाओं और समानता के मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया।

समाज सेवक देवराज रावत ने कहा निरंकारी मिशन के जागरूक स्वयं सेवकों ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते है इसी कड़ी में रविवार को कर्णप्रयाग संगम ओर मन्दिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर वहां पड़े कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया,उन्होंने कहा आदिबद्री संयोजक क्षेत्र के आदिबद्री, गैरसैण शिमली,नगरकोटियाना, कर्णप्रयाग, गौचर के सेवादारों ने प्रतिभाग किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मिशन के महात्मा सुरेंद्र सिंह कठैत, डी एस बर्तवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, महाबीर सिंह बिष्ट , कमल सिंह, सेवादल संचालक विजय सिंह, पवित्रा बिष्ट, अंशी बिष्ट रणजीत सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी देवराज रावत आदि उपस्थित रहे।

