पहाड़ों में ‘खाकी’ पर दाग; हरियाणा का पोस्टमैन पहाड़ी युवती को लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

 

पिथौरागढ़। देवभूमि के शांत पर्वतीय अंचलों से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जिम्मेदारी निभाने आए एक सरकारी मुलाजिम ने ही भरोसे का कत्ल कर दिया। हरियाणा निवासी एक डाक कर्मी (पोस्टमैन) पर स्थानीय युवती को बहला-फूसलाकर भगाने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है, वहीं पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।

सर्विलांस से खुला राज: हरियाणा में मिली लोकेशन

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और वर्तमान में जनपद के गणाई गंगोली क्षेत्र में डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर तैनात था। युवती के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेरीनाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एएसआई अशोक चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जब मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया, तो आरोपी पोस्टमैन की लोकेशन हरियाणा में पाई गई। पुलिस अब युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़ी लापरवाही भी पकड़ी। पुलिस ने पाया कि उक्त डाक कर्मी को बिना आवश्यक पुलिस सत्यापन  के ही किराये पर कमरा दिया गया था। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर जारी सख्त निर्देशों के उल्लंघन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

 

परिजनों में कोहराम, क्षेत्र में चर्चा

पहाड़ की इस बेटी के साथ हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'रॉयल लाइफ' के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा शातिर चोर

कर्णप्रयाग/गौचर। अपराध की राह पर चलकर ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीने का ख्वाब देखने वाले एक शातिर अभियुक्त को चमोली पुलिस ने दबोच लिया है। होली के त्यौहार के दौरान गौचर के एक सूने मकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने चोरी के […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!