चमोली पुलिस ने यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक को दी भावभीनी विदाई, हुआ स्थानांतरण

jantakikhabar
2 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

चमोली। चमोली पुलिस ने  यातायात निरीक्षक  प्रवीण आलोक को जनपद हरिद्वार में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी। प्रवीण आलोक पिछले 03 वर्ष 09 महीनों से जनपद चमोली में यातायात निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे और इस दौरान उन्होंने अपनी सराहनीय सेवाओं से सभी को प्रभावित किया।

विदाई समारोह में चमोली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने  प्रवीण आलोक के कार्यकाल की प्रशंसा की।  श्री आलोक ने अपने कार्यकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चाहे चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का प्रबंधन हो,विधानसभा सत्रों में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना हो,चुनावों के दौरान सुचारू परिवहन व्यवस्था बनाए रखना हो,या फिर वीवीआईपी ड्यूटीज का निर्वहन हो, हर मोर्चे पर श्री आलोक ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

इसके अतिरिक्त यातायात निरीक्षक ने नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी सराहनीय प्रयास किए। उनके द्वारा समय-समय पर चलाए गए जागरूकता अभियानों से आम जनता में यातायात नियमों के प्रति समझ बढ़ी और सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ।

विदाई समारोह में श्री प्रवीण आलोक ने अपने चमोली कार्यकाल के दौरान के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने चमोली पुलिस के सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। चमोली पुलिस के अधिकारियों ने श्री आलोक को उनकी नई पोस्टिंग के लिए शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक आनन्द रावत,यातायात उप निरीक्षक दिगंबर उनियाल,यातायात उप निरीक्षक योगेश सक्सेना और पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री प्रवीण आलोक के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिरही-निजमुला मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

  चमोली। बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर रात को सैंजी धार के समीप एक कार गहरी खाई में  गिरी। जिसमें सवार  पांच सवारियों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही चमोली  पुलिस टीम मौके पर पहुंची।घटना शाम सात बजे की है। बताया जा रहा है कि कार एक […]

Subscribe US Now

Share