देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में चार धाम अस्पताल, धर्मपुर (देहरादून) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अस्पताल द्वारा चारों प्रमुख धामों—गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए नि:शुल्क मेडिकल किट और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल के डॉ. के.पी. जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेडिकल किट संबंधित मंदिर समितियों और तैनात ‘मेडिक्स’ (चिकित्सा कर्मियों) के पास उपलब्ध रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इस किट में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, ड्रेसिंग का सामान और इंजेक्शन शामिल किए गए हैं।
इसके साथ ही, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्पताल की ओर से चारों धामों में नि:शुल्क व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अस्पताल का यह प्रयास दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
चार धाम अस्पताल की सराहनीय पहल: चारों धामों में नि:शुल्क मेडिकल किट और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध