राजकीय शिक्षक संघ चमोली द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 38 शिक्षको को किया सम्मानित

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

चमोली। राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में एक भव्य ‘शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान जनपद से सेवानिवृत्त हुए 38 शिक्षकों को शिक्षा जगत में उनकी लंबी, गरिमामयी सेवा और अतुलनीय योगदान के लिए भावभीनी विदाई देते हुए सम्मानित किया गया।इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला और मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपस्थित रहे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग गणेश शाह एवं विनोद सिंह मटूडा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

मुख्य अतिथि विधायक लखपत बुटोला और विशिष्ट अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज को सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने शिक्षकों की जायज मांगों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयासों को शासन स्तर पर उठाने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर जनपदीय अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश कुनियाल, मंत्री वीरेन्द्र सिंह नेगी, बलवंत बिष्ट, संतोष बिष्ट, मीनाक्षी सती, शर्मिला डिमरी, गौतम कल्पना बेन, अतीश खंडूरी, अशोक कुमार, कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, यशवंत खत्री, महावीर जग्गी, बीना गुसाईं, महेंद्र बिष्ट, सतीश ढौंढियाल, सुंदर सिंह कोरंगा, दीपेंद्र झिक्वाण, मंत्री हरेंद्र रावत, सुरेन्द्र सिंह दानू, मनोज देवाराडी, राकेश रौधियाल, सुरक्षित भंडारी, संदीप नेगी, उमेश बिष्ट, प्रेम सिंह रावत और कुलदीप राज सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!