अंकिता भंडारी केस: पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

रिपोर्ट:अरुण कश्यप!

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो वायरल करने के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए कुछ ऑडियो और वीडियो में भाजपा नेताओं को लेकर आपत्तिजनक एवं विवादित दावे किए गए थे। इन सामग्रियों के वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार तथा देहरादून के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुरेश राठौर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप सामने आते रहे हैं। सुरेश राठौर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

गोपेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!