चारापत्ती मुआवजे की सातवीं किस्त के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, प्रभावित ग्रामीणों को सूचना

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

चमोली।वन पंचायत हेलंग के अंतर्गत प्रभावित ग्राम पंचायतों सलूड, डूंगरा, डूंगरी, बरोशी और हेलंग के सभी ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वन पंचायत सरपंच प्रदीप भंडारी एवं सभी ग्राम पंचायतों के पूर्व प्रधानों के अथक प्रयासों से विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना द्वारा चारापत्ती मुआवजे की सातवीं किस्त के लिए नामावली सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में टीएचडीसी द्वारा सभी प्रभावित गांवों के वन पंचायत सरपंचों एवं वर्तमान ग्राम प्रधानों को लाभार्थियों की सूची सत्यापन के लिए भेज दी गई है, ताकि पात्र लोगों का सत्यापन कर आगे की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके।

वन पंचायत सरपंच प्रदीप भंडारी ने इस पहल के लिए टीएचडीसी पीपलकोटी के अपर महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने परियोजना से प्रभावित सभी 27 ग्राम सभाओं के ग्रामीणों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि चारापत्ती मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर सहयोग दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रक्रिया आगे बढ़ सकी। उन्होंने आशा जताई कि सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों को सातवीं किस्त का भुगतान भी जल्द किया जाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलूड- डुंगरा- 'सेलंग मोटर मार्ग निर्माण में लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने उठाए भुगतान और गुणवत्ता पर सवाल

ज्योर्तिमठ। भारत सरकार की वित्तपोषित योजना के तहत सलूड–डूंगरा–सेलंग मोटर मार्ग के 8.5 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। विभागीय अभिलेखों के अनुसार निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तिथि 15 फरवरी 2024 तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 2 […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!