स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में हुआ मुकाबला, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सोमवार को सांसद खेल प्रतियोगिता ट्रॉफी-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के 14 बालिका वर्ग में बदरीनाथ विधानसभा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कर्णप्रयाग विधानसभा दूसरे और गोपेश्वर विधानसभा तीसरे स्थान पर रही।
वहीं फुटबॉल के 19 बालक वर्ग में गोपेश्वर विधानसभा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्णप्रयाग विधानसभा की टीम दूसरे और बदरीनाथ विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में तसवीर अहमद, दीपक कठायत, अयान खान, समीर, कृष्णकांत, सुशील कुमार, सुखबोध कुमार, सुबोध चंद्र, अंकित कुमार, नवीन चंद्र, मुकेश कंडारी, शंकुतला कंडारी, संदीप गहत, लक्ष्मण गहत तथा राज प्रकाश शामिल रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक, चमोली का सहयोग रहा। आयोजन का संचालन जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल कार्यालय, चमोली की ओर से किया गया।


