सहकारिता से गांवों के सर्वांगीण विकास का संकल्प : गजेंद्र रावत

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second

निजमुला  घाटी में नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, युवाओं और महिलाओं को सहकारिता से जोड़ने पर जोर

चमोली। जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत के अपने गृह क्षेत्र निजमुला घाटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। दूसरी बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह नजर आया। स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सहकारिता के माध्यम से गांवों की आर्थिक मजबूती और सर्वांगीण विकास के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

ग्राम प्रधान व्यारा राजेंद्र फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गजेंद्र रावत का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर गजेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को सहकारिता से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। खासकर महिलाओं और युवाओं को सहकारी संस्थाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा अपने गांवों में ही व्यवसाय और रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट ने गजेंद्र रावत के दूसरी बार जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता को गांवों की आर्थिक मजबूती का आधार बनाकर युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन चमोली मोहन नेगी, सुरेंद्र गड़िया, व्यारा ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र फर्स्वाण, पूर्व प्रधान बृज कुमार, ग्राम प्रधान मोली भगत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, सुंदर फर्स्वाण, गुड्डू बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ सेंजवाल, सेजी ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल, गोना समिति अध्यक्ष संगीता देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान पगना देवकी देवी, वन पंचायत सेजी की रुचि देवी और उपप्रधान निजमुला राहुल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी के बद्रीनाथ दौरे से पहले डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

हेलीपैड से लेकर कल्चरल फेस्टिवल स्थल तक निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश बद्रीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 20 सितंबर को प्रस्तावित बद्रीनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!