गोपेश्वर। सैंजी में आयोजित विश्वकर्मा औद्योगिक विकास मेले का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक लखपत बुटोला ने शुभारंभ किया। मेले के उद्घाटन अवसर पर लोकगायक अमन राज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा, वहीं स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।

मेले में स्थानीय संस्कृति, परंपरा और प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकगायक अमन राज की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
उद्घाटन अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय संस्कृति और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की।मेले का मंच संचालन राकेश सैंजवाल ने किया
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, बिरही के पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, झींझी के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, ग्राम प्रधान झींझी, विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवराज सैंजवाल, सचिव सुरेंद्र सैंजवाल, नवयुवक समिति के अध्यक्ष अशोक सैंजवाल, हरेन्द्र नेगी, भरत बिष्ट,गुड्डू बिष्ट,नरेंद्र लाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।मेले का मंच संचालन राकेश सैंजवाल ने किया।

