लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 5 Second

32.97 करोड़ का सकल और 22.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, एनपीए में भी आई कमी

गोपेश्वर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभ अर्जन के मामले में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग ने प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में पहला स्थान हासिल किया है। बैंक ने इस अवधि में 32.97 करोड़ रुपये का सकल और 22.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को प्रधान कार्यालय गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में बैंक की उपलब्धियों की जानकारी दी।

अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बैंक का रिटर्न ऑन एसेट  बढ़कर 1.33 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं, बैंक की कुल जमा राशि भी बढ़ी है। 31 मार्च 2026 तक बैंक में 1408.17 करोड़ रुपये जमा थे, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 1261.49 करोड़ रुपये थी। बैंक के कुल खाताधारकों एवं जमा खातों की संख्या 2,16,553 पहुंच गई है।

एनपीए में 12 करोड़ से अधिक की कमी

बैंक के एनपीए में भी लगातार सुधार हुआ है। वर्ष 2020-21 में बैंक का एनपीए 42.55 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में घटकर 30.37 करोड़ रुपये रह गया। बैंक प्रबंधन ने इसे ऋण वसूली और वित्तीय अनुशासन में सुधार का परिणाम बताया।

बैंक का कुल ऋण 595.18 करोड़ रुपये है। इसमें चमोली में 422.17 करोड़ और रुद्रप्रयाग में 173.01 करोड़ रुपये का ऋण शामिल है। बैंक का सीडी रेशियो 42.27 प्रतिशत रहा।

नेटवर्थ 158 करोड़ पार

बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 158.03 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं, चमोली की 48 और रुद्रप्रयाग की 25 समेत कुल 73 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) शत-प्रतिशत कंप्यूटरीकृत हो चुकी हैं। बैंक की ओर से एनईएफटी, आरटीजीएस, एटीएम, पीओएस, ई-कॉमर्स और डीबीटी समेत विभिन्न डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं।

दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम

बैंक की दो मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से चमोली और रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को नकदी की सुविधा दी जा रही है। बैंक के अनुसार पिछले पांच वर्षों में मोबाइल एटीएम के जरिए 11.76 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी सुविधा उपलब्ध कराई गई। चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालुओं को भी यह सुविधा दी जाती है।

5886 लाभार्थियों को 56.73 करोड़ का ऋण

दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,886 लाभार्थियों को 56.73 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण वितरित किया गया। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को बिना कोलेटरल गारंटी ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंक ने सीजीटीएमएसई की सदस्यता भी ग्रहण की है।

पत्रकार वार्ता में बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह, उपमहाप्रबंधक विश्वविजय सिंह समेत बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!