बदरीनाथ विधान सभा में उप चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, कई लोगो ली कांग्रेस की सदस्यता

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 21 Second
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधान सभा के विधायक के पद पर उप चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के पदाधिकारी गांव- गांव जाकर जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उन्हें सक्रिय करने में जुट गये है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने दशोली विकास खंड के दोगड़ी, कांडई, गैर, टंगसा, कठूर, बमियाल में कांग्रेस के जुड़े लोगों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें उप चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज हर आदमी मंहगाई, बेरोजगारी के साथ ही तमाम परेशानियों से जुझ रही है। वर्तमान समय में सत्ता में काबिज सरकार उनकी ओर ध्यान न देकर उन्हें धर्म और जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता अब सब समझने लगी है। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में  दशोली ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवान,जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, कुंवर सिंह भंडारी, भगत कनियाल, अनुजाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दर्शन भारती, जयपाल एडवाल, नरेन्द्र राणा, पूर्व प्रधान हेमा देवी, सोबत सिंह बिष्ट, वीना देवी, लीला देवी, रेखा देवी,कमला देवी,सरिता देवी,जुपली देवी आदि मौजूद थे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी

रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मद्महेश्वर के कपाट वेद् ऋचाओं व मंत्रोच्चारण तथा सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में शुभ लग्नानुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गए हैं। कपाट खुलने के पावन अवसर पर साढ़े तीन सौ के करीब भक्तों ने पूजा-अर्चना व जलाभिषेक […]

You May Like

Subscribe US Now

Share