मुख्यमंत्री ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे। हालातों का लिया जायजा

jantakikhabar
2 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 33 Second
गोपेश्वर।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का  सर्वेक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी उनके साथ मौजूद थे।
हवाई सर्वेक्षण के बाद ग्वालदम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। चमोली में आपदा प्रभावित अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन  प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों व फसलों का भारी  नुकसान हुआ है। अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है। बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू किए जाएंगे।
इस दौरान  ब्लॉक प्रमुख थराली कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नंदू बहुगुणा सहित एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, सीएमओ डा. राजीव शर्मा, तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगत सिंह फरस्वान बने राइका निजमुला के पीटीए   अध्यक्ष

चमोली।दशोली ब्लॉक के राइका निजमुला का पीटीए का  गठन हुआ। जिसमे पीटीए अध्यक्ष भगत सिंह फरस्वान, उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र भंडारी,कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह फरस्वान, सचिव एलटी अध्यापक नन्दन सिंह गाड़िया, तथा सहसचिव श्रीमती पीतांबरी देवी बने।सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। इस अवसर पर नवनियुक पीटीए अध्यक्ष ने कहा मैं सदैव बच्चो के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share