निजमुला घाटी के चार युवाओं ने सेना में शामिल होकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

jantakikhabar
2 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

चमोली।सीमांत जनपद चमोली की निजमुला घाटी के चार होनहार युवाओं ने भारतीय सेना में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2025 बैच के अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, इन चारों युवाओं के सेना में चयन की खबर से घाटी सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है,भारतीय सेना का हिस्सा बनने वाले इन गौरवशाली युवाओं में प्रकाश सिंह पुत्र कृपाल सिंह,रोहित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह,सचिन सिंह,पुत्र चन्द्र सिंह,कुश सिंह,पुत्र प्रेम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गौणा के छात्र हैं सेना में चयनित हुए ये चारो युवा  एक ही विद्यालय और एक ही गांव से चार युवाओं का एक साथ सेना में चयन होने पर विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

 

अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती होने पर इन चारों युवाओं और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने युवाओं की इस स्वर्णिम सफलता पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने माता-पिता का, बल्कि पूरी निजमुला घाटी का मान बढ़ाया है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
50 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
50 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गोपेश्वर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं शांति, लोकतंत्र और प्रगति के अग्रदूत स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बुधवार ( को आयोजित इस सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!