डॉ. संदीप तिवारी बने  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के  निदेशक और गढ़वाल मंडल विकास निगम के नए एमडी 

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

देहरादून।राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के तेजतर्रार अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी को दो बेहद महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी है। पूर्व में चमोली जिले के जिलाधिकारी के रूप में शानदार सेवाएं दे चुके और वर्तमान में निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. संदीप तिवारी को अब मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और प्रबंध निदेशक (MD), गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के पद पर नियुक्त किया गया है,शासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में डॉ. तिवारी की कार्यशैली और उनके अनुभवों को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

चमोली के जिलाधिकारी रहते हुए डॉ. संदीप तिवारी ने जिले में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर कई जमीनी और सराहनीय कार्य किए थे। अब मिशन निदेशक एनएचएम के रूप में उन पर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और सुलभ बनाने का बड़ा जिम्मा होगा।

इसके साथ ही, वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के बीच उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के प्रबंध निदेशक (MD) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा के इस पीक सीजन में श्रद्धालुओं की आवास, भोजन और सुगम यात्रा व्यवस्थाओं को संभालना उनके लिए एक बड़ी और अहम चुनौती होगी, जिसे उनके पूर्व के अनुभवों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. संदीप तिवारी का चमोली जिले से गहरा जुड़ाव रहा है। बतौर जिलाधिकारी उनके कार्यकाल के दौरान स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों को गति देने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। चमोली के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने डॉ. तिवारी को इन महत्वपूर्ण विभागों की नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि उनके कुशल नेतृत्व में एनएचएम और जीएमवीएन दोनों ही विभाग नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योर्तिमठ में ठेकेदार की मनमानी चरम पर: सड़क पर बिखरा सरिया दे रहा बड़े हादसे को न्योता

ज्योर्तिमठ। सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में इन दिनों सुरक्षात्मक कार्य कर रहे ठेकेदार की भारी मनमानी और लापरवाही देखने को मिल रही है। स्थानीय प्रशासन की कथित अनदेखी के चलते निर्माणदायी संस्था सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम कर रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!