जिला चमोली की 39 न्याय पंचायतों के लिए 06 कृषि रथों को किया रवाना

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 29 Second
गोपेश्वर।कृषि महोत्सव रबी के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने हेतु गुरूवार को जिले की 39 न्याय पंचायतों के लिए 06 कृषि रथों को रवाना किया गया।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ एलएन मिश्र ने जिला पंचायत परिसर से कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन कृषि रथों के माध्यम से जिले की सभी न्याय पंचायतों में 02 से 08 नवंबर तक कृषि गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्र एवं नई तकनीकि की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने विभाग एवं किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
जिला पंचायत सभागार में गुरूवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन कर कृषि महोत्सव रबी-2023 का उद्घाटन किया गया। जिसमें जनपद के प्रगतिशील किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारियां दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने कहा  उन्होंने जिले के सभी प्रगतिशील किसानों से भी अपील की है कि वे न्याय पंचायतों में आयोजित किसान गोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और कृषि महोत्सव के दौरान दी जा रही जानकारी का लाभ उठाए। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी 39 न्याय पंचायतों के लिए 06 कृषि रथों को रवाना किया गया है, जो 02 से 08 नवंबर तक न्याय पंचायतों में कृषि गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को उन्नत बीज एवं नई कृषि तकनीक के बारे में आवश्यक जानकारी देगें। कृषक गोष्ठियों में पशुपालन, उद्यान, रेशम, मत्स्य, ग्राम्य विकास, जलागम, सिंचाई आदि सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चमोली द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चमोली। उत्तराखंड आयुष विभाग, एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जिला चमोली द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे विभाग द्वारा विद्यालय में बच्चों एवं समस्त कर्मचारियों को आयुर्वेद का महत्व, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद योग, आहार विहार, की संपूर्ण जानकारी दी गई, […]

You May Like

Subscribe US Now

Share