खाकी का मानवीय चेहरा: सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर महिला को लौटाया खोया पर्स

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

 

बदरीनाथ। तीर्थनगरी में पुलिस का एक बार फिर सेवाभावी और ईमानदार चेहरा सामने आया है। हिमाचल प्रदेश से दर्शन के लिए आईं एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ सामान सुरक्षित लौटाकर उत्तराखंड पुलिस के जवान ने न केवल कर्तव्यपरायणता पेश की, बल्कि प्रदेश की पुलिस का मान भी बढ़ाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से देवभूमि दर्शन के लिए आईं महिला श्रद्धालु सपना का पर्स कहीं गुम हो गया था। पर्स में एक कीमती मोबाइल फोन और ₹2000 की नकद धनराशि मौजूद थी। अपना सामान खो जाने से महिला बेहद परेशान और हताश थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब पर्स नहीं मिला, तो उन्होंने इसकी सूचना पास में तैनात पुलिसकर्मी को दी।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल चंदन नगरकोटी ने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित कार्रवाई शुरू की। उन्होंने अपनी सूझबूझ और ईमानदारी का परिचय देते हुए संभावित स्थानों पर गहन तलाश की और कुछ ही समय में गुम हुए पर्स को ढूंढ निकाला।

पुलिस ने पर्स में रखे सामान की तस्दीक करने के बाद उसे सकुशल महिला श्रद्धालु के सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाइल और नकदी सुरक्षित वापस पाकर सपना की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कांस्टेबल चंदन नगरकोटी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

जब मेरा सामान खोया तो मैं पूरी तरह उम्मीद छोड़ चुकी थी, लेकिन पुलिस के इस सहयोग ने मेरा भरोसा और मजबूत कर दिया है। चंदन नगरकोटी जी की ईमानदारी के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूँ।”

— सपना, श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने भी कांस्टेबल चंदन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहन सिंह खत्री के बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आन्दोलनकारियों में हर्ष, किया भव्य स्वागत

  देहरादून। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों ने वरिष्ठ राज्य निर्माण आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री को उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर फूल-मालाओं और पुष्प गुच्छ के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल एवं […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!