नगर पालिका परिषद जोशीमठ ने‘ सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शव यात्रा’ निकाली

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 4 Second

 

चमोली।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0’ के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शव यात्रा’ निकाली गई।

जिसमे प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रति जनता को जागरूक किया गया और जोशीमठ में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का अंत हो चुका है यह संदेश दिया गया। जोशीमठ नगर पालिका द्वारा 01 जनवरी,2010 में जोशीमठ में पॉलीथिन कैरी बैग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया था। इसका ही परिणाम है कि जोशीमठ सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त है। नगर पालिका द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूरे देश में खत्म करने और हिमालय व वन्य जीवों को बचाने के लिए निकाली गई। प्लास्टिक कूडे की शव यात्रा के माध्यम से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को खत्म करने का संकल्प भी लिया गया।

स्वच्छता जागरूकता रैली में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पंवार, सभासद आरती देवी, दिक्का देवी, भजनी मर्तोलिया, डीएफओ मर्तोलिया, सिविल जज जूनिय डिवीजन/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति विशाल वशिष्ट, ईओ भारत भूषण पंवार, सफाई इंस्पेक्टर अनिल कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरब सिंह राणा, नगर पालिका के कार्मिक, पर्यावरण मित्र, समाजसेवी, एनसीसी के छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेशी निवेशकों का रोपवे निर्माण एवं तकनीक में आगे आना, पहाड़ की आर्थिकी मजबूत करना _महेंद्र भट्ट

देहरादून।भाजपा ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की स्वदेश वापसी पर उनका भव्य स्वागत करते हुए निवेश के लिए उनके प्रयासों को राज्यवासियों मे नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा कि विदेशी निवेशकों का रोपवे निर्माण एवं तकनीक में आगे आना, पहाड़ की […]

You May Like

Subscribe US Now

Share