गैरसैण/कर्णप्रयाग।गैरसैण से मरीज को लेकर श्रीनगर जा रही एक 108 आपातकालीन एंबुलेंस आज सुबह तड़के आदिबद्री (खेती) के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में वाहन में सवार मरीज, चालक और फार्मासिस्ट (तकनीशियन) तीनों पूरी तरह सुरक्षित है
सूत्रों के अनुसार, एंबुलेंस गैरसैण से एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर ले जा रही थी। आदिबद्री के समीप पहुंचते ही मोड़ पर एंबुलेंस अचानक असंतुलित होकर पलट गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि:”हादसा आदिबद्री के पास हुआ था, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। एंबुलेंस चालक, तकनीशियन और मरीज तीनों सुरक्षित हैं। मरीज को दूसरी एंबुलेंस से गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।”
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी या मोड पर नियंत्रण खोने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।


