विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के साथ बैठक संपन्न

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

 

गोपेश्वर।सोमवार को जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हाट, दशवाणा सड़क निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं एवं समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित ग्रामसभा और सरपंच वन पंचायत से सड़क निर्माण कार्य के लिए एनओसी प्रदान करने का अनुरोध किया, जिससे सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया में तेजी लायी जा सके। साथ ही उन्होंने टीएचडीसी के महाप्रबंधक को प्रभावित गांवों में लोकहित से जुड़े कार्यों जैसे अस्पताल, स्कूल और सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने तहसीलदार चमोली की अध्यक्षता में गुरुवार को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों,टीएचडीसी के महाप्रबंधक एवं प्रभावित स्थानीय लोगों की एक संयुक्त बैठक आयोजित कर समस्या का आपसी समन्वय से समाधान निकालने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम चमोली आरके पाण्डेय, तहसीलदार दीप्ती शिखा,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी नवीन ध्यानी, महाप्रबंधक टीएचडीसी के.पी. सिंह, अपर महाप्रबंधक एस.पी. डोभाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी विकास दरमोड़ा, ब्लॉक प्रमुख दशोली विनीता देवी,ग्राम प्रधान हाट लक्ष्मी देवी, सरपंच वन पंचायत हाट नरेन्द्र पोखरियाल सहित प्रभावित गांवों के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शान्ति देवी बनी ग्राम गाड़ी की महिला मंगल दल अध्यक्ष

गोपेश्वर। दशोली विकास खण्ड के गाड़ी गाँव में आयोजित महिला मंगलदल की बैठक में सर्व सहमति से शान्ति देवी को अध्यक्ष बनाया गया।पंचायत भवन परिसर में ग्राम प्रधान गाड़ी मंदोधरी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गाँव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला मंगलदल […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!