गंगा तट पर गूंजी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, संत और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रसारण

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

ऋषिकेश।नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल में रविवार को माँ गंगा के पावन तट पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। गंगा तट के आध्यात्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध संतजनों, स्थानीय जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
कार्यक्रम में उपस्थित गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला है। देश के सुदूर क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयासों और प्रेरक सामाजिक कार्यों की जो जानकारी इस कार्यक्रम में साझा की गई, वह सभी को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करती है।

गंगा तट पर जुटे कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने एक सुर में कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल एकतरफा संवाद या महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रह गया है। बल्कि यह देश के कोने-कोने में बैठे नागरिकों को आपस में जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बेहद सशक्त माध्यम बन चुका है। यह हर नागरिक को देश और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय मातृशक्ति, युवा और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर समाज, राष्ट्र और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली:पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

चमोली: प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए एक बेहद खुशखबरी है। चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है। यूनेस्को  की विश्व धरोहर सूची में शामिल इस अनूठी घाटी के कपाट खुलते ही स्थानीय पर्यटन […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!