18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं जरूर करें अपने मताधिकार का प्रयोगःजिलाधिकारी

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

गोपेश्वर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के एक दिन पूर्व शनिवार को जनपद चमोली के सभी शासकीय कार्यालयों एवं कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर  जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा  राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है तथा सार्वभौमिक मताधिकार प्रदान करने वाला अग्रणी देश भी है। उन्होंने बताया कि मताधिकार लंबे संघर्षों के बाद प्राप्त हुआ है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।

 

इस अवसर पर सहायक समन्वयक स्वीप दर्शन सिंह नेगी द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा वर्ष में चार बार जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर की पहली तिथि को बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

 

मतदाता दिवस के अवसर पर दिव्यांग आईकॉन धीर सिंह झिंगवाण, बीएलओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूरत सिंह असवाल एवं श्वेता बड़वाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, प्रधानाचार्य राइका करमवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, मीडिया कार्मिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी  हरिद्वार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 36 पदक जीतकर रचा रिकॉर्ड

हरिद्वार। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2025 में हरिद्वार के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 36 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में वेद मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां स्वामी  यतीश्वरानंद, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!