बिरही जनजाति समागम में गरजे गोदियाल बोले-अगली सरकार कांग्रेस की होगी

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

 

चमोली। बिरही के बेडूबगड में आयोजित जनजाति समागम समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हए दावा किया कि उत्तराखंड में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता निराश है और अब बदलाव चाहती है। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र की अवधि मात्र पांच दिन रखने पर सवाल उठाते हए गोदियाल ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया और सत्र को 30  दिन तक चलाने की मांग की. ताकि सभी 70 विधायक अपने क्षेत्रों के मदे उठा सकें। उन्होंने जनजाति समाज’ की एकजुटता और योगदान की सराहना करते हए कहा कि कांग्रेस् शासन में ही तिब्बत व्यापार बंद होने के बाद जनजातियों को आरक्षण व शिक्षा में प्रोत्साहन मिला। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी जनजाति उत्थान के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर जोशीमठ की पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, जोशीमठ के ब्लाॅक प्रमुख अनूप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत,हरीश परमार, हरेंद्र राणा, जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, राकेश रंजन भिलंगवाल, हरिकृष्ण भट्ट, गोविंद सजवाण, योगेंद्र बिष्ट, ऊषा रावत, सुदर्शन शाह, सूर्यप्रकाश पुरोहित, अरविंद नेगी, संदीप झिक्वाण, केदार सिंह रावत, नीती घाटी जनजाति कल्याण समिति के उपाध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह बुटोला, संयोजक मंडल के सदस्य धीरेंद्र गरोडिया, नंदी राणा आदि ने गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोक गायक किशन महिपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में संमा बांधा।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून के बाल भवन में रेड क्रास सोसायटी द्वारा निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन 

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादन के बाल भवन में रेड कास सोसाईटी, उत्तराखण्ड रेड सोसायटी के  कोषाध्यक्ष  मोहन सिंह खत्री के सौजन्य से निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर  के तत्वाधान से लगाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर पंकज जुयाल, डॉक्टर दीपशिखा रावत ने अपने सहयोगी  आशीष नेगी व  सीमा के […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!