देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद, देहरादन के बाल भवन में रेड कास सोसाईटी, उत्तराखण्ड रेड सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री के सौजन्य से निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के तत्वाधान से लगाया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर पंकज जुयाल, डॉक्टर दीपशिखा रावत ने अपने सहयोगी आशीष नेगी व सीमा के सहयोग से लगभग 115 बच्चों व वयस्क महिलाओं एवं पुरुषों का निः शुल्क चिकित्सीय परीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त दवाईयां बांटी ।
इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला उपाध्यक्ष मधु बेरी. कार्यकम संयोजक मोहनसिंह खत्री कार्यकारिणी सदस्य आशारानी पैन्यूली, आनन्दसिंह रावत, आनन्दमणि सेमवाल, कविता दता, डा0 रेणुका रावत व डा0 ज्योति सेंगर ने अपने विचार रखे। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला ने निः शुल्क स्वारथ्य परीक्षण शिविर में आये चिकित्सकों, उनके सहयोगियों, क्षेत्रीय जनता व विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जरुरत पडेगी तो भविष्य में भी परिषद इसी प्रकार से बाल भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाती रहेगी ।
निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के कार्यकम संयोजक मोहनसिंह खत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ‘देहरादन का धन्यवाद किया तथा उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने की अपील की। उन्होने कहा कि जब जब लोगों को जरुरत महसूस होगी तो हम निः शुल्क स्वासथ्य परीक्षण शिविर लगाते रहेंगे।


