भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 34 Second

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा ध्वजारोहण कर संगठन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के मार्ग पर चलने वाला विकास और सुशासन की भावना से ओतप्रोत एक संस्कार है। एक छोटे से विचार से शुरू हुई यह यात्रा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम से एक विराट जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। पार्टी के वर्तमान स्वरूप और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनने का श्रेय उन पूज्य संस्थापकों, दिग्गज नेताओं और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने माँ भारती की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके प्रयासों से भाजपा की यह ऐतिहासिक यात्रा निरंतर जन-जन के कल्याण को सुनिश्चित कर रही है। सरकार की ‘अंत्योदय’ की नीति अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य कर रही है, जिससे देश भर की जनता का पार्टी पर अटूट विश्वास बना हुआ है।

कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

स्थापना दिवस के इस  अवसर पर नरेश बंसल, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजेय कुमार, खजान दास, आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक विद्यालय गाड़ी का वार्षिक वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

चमोली।राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़ी का वार्षिक वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!