नगर पंचायत पीपलकोटी व व्यापार संघ पीपलकोटी ने अपर पुलिस महानिदेशक का अंग वस्त्र भेंट कर किया स्वागत
पीपलकोटी। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में पीपलकोटी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात का सुचारू संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और उप-निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण के लिए अभी से खाका तैयार कर लें।
इस अवसर पर नगर पंचायत पीपलकोटी व व्यापार संघ पीपलकोटी ने अपर पुलिस महानिदेशक का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया
बैठक में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्थानीय स्तर पर आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा”चारधाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य पूरा करे। इस अवसर पर एसपी सुरजीत पंवार,के पी जोशी,अतुल शाह राकेश नवानी,गौरव फर्स्वाण,अनिल जोशी अयोध्या हटवाल,संजय राणा,आशीष कुमार,अंकित रावत प्रकाश लाल आदि लोग शामिल थे।


