गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल

jantakikhabar
1 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

गोपेश्वर। जनपद के गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर एक सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन सवार सेना के दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। संकट की इस घड़ी में स्थानीय युवाओं ने ‘देवदूत’ की भूमिका निभाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।

 

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं प्रदीप रमोला, राहुल, अजय पंवार और विक्रम सिंह ने तत्परता दिखाई। बिना समय गंवाए इन युवाओं ने अपने निजी वाहन से दोनों घायल जवानों को जिला अस्पताल पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवाओं के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की है, क्योंकि समय पर अस्पताल पहुँचने से जवानों को त्वरित उपचार मिल सका।

 

जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉक्टर अनुराग धनिक ने कहा घायल  जांबाज सिंह (29) निवासी भिवानी (हरियाणा) का जिला हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है, जबकि धवल राठौर धवन सिंह (28) जो जोशीमठ स्थित सिग्नल कंपनी में तैनात है,जिनको गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आर्मी हायर सेंटर रेफर भेज दिया गया है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैंजी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

चमोली। विकासखंड दशोली के अंतर्गत ग्राम सभा सैंजी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों का मन मोह लिया। […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!