प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा, हाईवे सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

चमोली।जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री एवं ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी के चमोली आगमन पर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा और बदरीनाथ धाम में की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

गढ़वाल मंडल विकास निगम पीपलकोटी पहुँचने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार ने प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने उन्हें ‘माँ नंदा देवी राजजात यात्रा’ का स्मृति चिह्न भेंट कर जनपद की ओर से स्वागत किया।प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे की स्थिति पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कमेड़ा, नंदप्रयाग, भनेरपानी और पागलनाला जैसे संवेदनशील स्थानों पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए इस अवसर पर भूपाल राम टम्टा विधायक, थरालीगजपाल बर्त्वाल भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडे उप जिलाधिकारी वैभव कृष्णा एसीएमओ एन.के. जोशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ओर अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता सेनानियों के मूल्यों को कमजोर कर रही है वर्तमान सरकार: गणेश गोदियाल

देहरादून।प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ’ की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती और सेनानी परिवारों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!